Thiriya Nizawat Khan is located on the outskirts of the cantonment, approximately 10 kilometers southeast of Bareilly city, near National Highway-30 (Bareilly-Lucknow). Bareilly is positioned between the national capital Delhi and the state capital Lucknow.

Thiriya Nizawat Khan

ठिरिया निजावत खान बरेली शहर से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में छावनी के किनारे बसा हुआ है जो राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (बरेली-लखनऊ) के करीब है। बरेली, देश की राजधानी दिल्ली और राज्य की राजधानी लखनऊ के बीच में मौजूद है। कहा जाता है कि हिंदुस्तान में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान इस क़स्बे से तकरीबन 150 लोग World-War में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी गए थे। यही वजह है कि अंग्रेजी हुकूमत ठिरिया के लोगों के जोश-ओ-जज़्बे और लगन से बहुत मुतासिर थी। इसीलिए अंग्रेजों ने उन्हें उनके जुनून, समर्पण और साहस के लिए एक सफेद पत्थर से सम्मानित किया था जो पहले ठिरिया के बाहरी तरफ साबरी स्कूल के पास रखा गया था बाद में इस स्मारक को छावनी सीमा पर स्थानतंत्रित कर दिया गया। ठिरिया निजावत खान लगभग 3.6 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह 28.46169 अक्षांश और 79.74909 देशांतर पर 250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ का मुख्य धर्म इस्लाम है और भाटी खानजादा जो मुसलमानों में एक राजपूत वंश है यहाँ बहुसंख्यक हैं जो पहले भटनेर जिले के थे और अब यह राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला है।  यह लोग वास्तव में राजस्थान के राजपूत थे जिनके करीबी रिश्तेदार ककराला बदायूं में हैं।

Thiriya Nizawat Khan
Town Area Office Thiriya

नगर पंचायत कार्यालय

उत्तर प्रदेश में कुल 752 नगर निकाय हैं। जिनमें 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद् और 535 नगर पंचायतें हैं जिनमें से ठिरिया निज़ावत खान एक नगर पंचायत है।

Aala Hazrat Masjid

मस्जिदें

ठिरिया निज़ावत खान में कुल 22 खूबसूरत मस्जिदें हैं। ज़्यादातर मस्जिदें काफी पुरानी हैं और कुछ नई बनी हैं। मस्जिदों की मालूमात हासिल करने के लिए क्लिक करिए।

Temples of Thiriya

मंदिर

अगर मंदिर की बात की जाए तो टाउन एरिया ठिरिया निज़ावत खान में एक काफी पुराना शिव मंदिर भी देखने को मिलता है। देखने के लिए क्लिक करिए।

Schools of Thiriya

स्कूल

ठिरिया निज़ावत खां के स्कूल इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों के अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। देखने के लिए क्लिक करिए।

Hospitals of Thiriya

अस्पताल

ठिरिया निज़ावत खान के अस्पताल यह सुनिश्चित करते हैं कि यहाँ निवासियों की स्वास्थ्य सेवाएं पर्याप्त रूप से पूरी हो सकें। देखने के लिए क्लिक करिए।

Thiriya Nizawat Khan